कार पेड़ से टकराई, एक घायल

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2016 - 06:55 PM (IST)

अम्ब: उपमंडल अम्ब के तहत मुबारिकपुर-चिंतपूर्णी रोड पर धेबट-बेहड़ में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे में कार में सवार एक महिला सहित 3 लोग बाल-बाल बच गए। चिंतपूर्णी से जालंधर की तरफ जा रही एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची 108 एम्बुलैंस द्वारा घायल महिला को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया जहां डाक्टर ने उसका उपचार शुरू कर दिया है।

 

108 एम्बुलैंस के ईएमटी शशि स्वाल ने बताया कि शनिवार दोपहर को हुए इस हादसे में घायल हुई सुमन (27) पत्नी प्रगट सिंह निवासी जालंधर का एम्बुलैंस में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अस्पताल लाया गया। यातायात प्रभारी अम्ब राजेन्द्र पठानिया ने बताया कि इस सड़क हादसे में कार सवार संदीप कुमार (27) पुत्र देवराज, ज्योति (42) पत्नी सोहणी तथा सोहणी पुत्र नत्था निवासी बूटा मंडी जालंधर बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस ने कार चालक के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News