यमुना में डूबा अज्ञात युवक, मौत

Wednesday, May 04, 2016 - 09:38 PM (IST)

पांवटा साहिब : पुलिस ने यमुना नदी पर बने स्नानघाट से बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। मृतक की उम्र 21 साल के आसपास बताई जा रही है। माना जा रहा है कि युवक की मौत नदी में डूबने से हुई होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

 

यमुना नदी पर बने स्नानघाट के पास नहा रहे लोगों ने पानी में एक शव देखा जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर आई पुलिस टीम ने शव पानी से बाहर निकाला और शिनाख्त के लिए मुर्दाघर में रख दिया है। मृतक के चेहरे पर जख्म हैं और माना जा रहा है कि युवक की मौत नदी में डूबने से हुई होगी लेकिन पुलिस दूसरे पहलू से भी जांच-पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी लायक राम सिसोदिया ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।