सम्पूर्ण जिला के विकास की योजना बनाएंगे :  बिंदल

Monday, Jan 08, 2018 - 05:20 PM (IST)

नाहन : हिमाचल में भाजपा सरकार के गठन के साथ ही राज्य में विकास और समानता के नए युग का सूत्रपात हुआ है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा अपनी पहली कैबिनेट बैठक में 70 साल के बुजुर्गों को बिना आय प्रमाण पत्र के 1100 रुपए पैंशन देने के निर्णय से प्रदेश के हजारों वरिष्ठ नागरिकों को लाभ होगा। विधायक डा. राजीव बिंदल आज यहां लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर डा. ङ्क्षबदल के समक्ष उपस्थित हुए और समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आग्रह किया। डा.बिंदल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार क्षेत्र के संपूर्ण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

प्रदेश सरकार 100 दिनों का लक्ष्य निर्धारित कर रही
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 100 दिनों का लक्ष्य निर्धारित कर रही है जिसके तहत एक निर्धारित समयावधि के अनुरूप हर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण सिरमौर क्षेत्र सहित नाहन विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वे सर्वसम्मति से पंचायत और ग्राम स्तर पर विकास परियोजनाओं की प्राथमिकता तैयार करें ताकि जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को शीघ्र आरम्भ किया जा सके।