PICS: 18,380 फीट की ऊंचाई पर कथक, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी हिमाचल की यह बेटी

Tuesday, Oct 25, 2016 - 05:25 PM (IST)

सोलन (चिन्मय): हिमाचल की बेटी श्रुति गुप्ता ने एक बार फिर से कमर कस ली है। इस बार श्रुति लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है।


आप को बता दें कि पिछले वर्ष श्रुति गुप्ता ने लाहौल स्पीति में बारालाचा पास की 17198.16 फीट ऊंचाई पर जहां सांस लेना भी मुश्किल है, वहां श्रुति ने 7 मिनट तक - 0 डिग्री तापमान में कथक नृत्य कर रिकॉर्ड बनाया था अब वह वन्देमातरम थीम पर खरडूंगला की गगनचुम्बी 18380 ऊंची पहाड़ियों के बीच माइनस आठ डिग्री तापमान में वह नृत्य करने जा रही है। 


इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन निवासी श्रुति गुप्ता ने बताया कि वह भारत से आतंकवाद खत्म करना चाहती है और इस लिए वह जहां सांस लेना भी मुश्किल है, हमारे जवान वहां रह कर रोज दुश्मनों के दांत खट्टे करते हैं उस भारतीय सेना का मनोबल बढाने के लिए खरडूंगला की पहाड़ियों पर वह 20 मिनट तक कथक पोशाक में नृत्य करने जा रही है। श्रुति ने यह भी कहा कि वह नृत्य के माध्यम से आतंकवादी को  दर्शाना चाहती है कि भारत के आम नागरिक में देश के प्रति कितना समर्पण है और जब भारत की एक महिला देशप्रेम का जज्बा रखते हुए जमा देने वाली ठंड में सेना का मनोबल बढ़ा सकती है तो वह उसे देश का कभी भी बाल भी बांका नहीं कर सकते।