OMG! इस अस्पताल में सिर्फ 7 डॉक्टर

Friday, Sep 30, 2016 - 02:18 PM (IST)

बी.बी.एन.: हिमाचल प्रदेश में औद्योगिकीकरण के कारण सबसे ज्यादा जनसंख्या बी.बी.एन. की बढ़ी है जिसके मुताबिक यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होनी चाहिए थीं लेकिन इस क्षेत्र के मुख्य अस्पताल नालागढ़ में डॉक्टरों की संख्या बढऩे की बजाय आधे से भी कम हो गई। 100 बैड वाले इस अस्पताल में वर्ष 2013-14 में करीब 18 डॉक्टर तैनात थे लेकिन आज इस अस्पताल में मात्र 7 डॉक्टर हैं।

अस्पताल में 100 बैड के मुताबिक डाक्टर व पैरामैडीकल स्टाफ तैनात करने के लिए 26 जुलाई-2015 को मुख्यमंत्री ने तथा 31 मई-2016 को स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की थी लेकिन यह घोषणा भी आज तक पूरी नहीं हुई।