PICS: फॉसिल पार्क की दुर्दशा देख राज्यपाल ने लताड़े अफसर

Tuesday, Oct 25, 2016 - 05:04 PM (IST)

नाहन (सतीश): हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपने नाहन दौरे के दौरान आज प्रसिद्ध सुकेती फॉसिल पार्क का दौरा किया। राज्यपाल के साथ स्थानीय बीजेपी विधायक राजीव बिंदल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पार्क का दौरा करने के बाद राज्यपाल ने कहा कि पार्क की हालत सही नहीं है और यहां सुधार की आवश्यकता है।


उन्होंने कहा कि पार्क को आकर्षक बनाने के प्रयास किए जाएंगे और भविष्य में यहां विभिन्न प्रदेशों के युवाओं को जीवाश्म संबंधी जानकारी आसानी से मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि कलकाता के बाद यह एकमात्र ऐसा स्थान जहां जीवाश्म सम्बन्धी जानकारी मिल पाती है। राज्यपाल ने कहा कि यह पार्क दो प्रदेशो की सीमावर्ती क्षेत्र पर मौजूद है अंदाजन इसके विकसित होने से हिमाचल व हरियाणा दोनों राज्यों को लाभ मिलेगा।


राज्यपाल ने नाहन के समीप स्थित माता बालासुंदरी गौ सदन का भी दौरा किया। उन्होंने गौशाला प्रबंधन समिति के कार्यों की सराहना की और कहा कि गौशाला समिति द्वारा यहाँ बेहतर कार्य गौ संरक्षण की दिशा में किए जा रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण पर प्रदेश सरकार द्वारा भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है जो काबिले तारीफ़ है।