इंतजार खत्म...हिमाचल में आज शुरू ‘डांस हिमाचल डांस’ के ऑडिशन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2016 - 02:46 PM (IST)

सोलन: हिमाचल में आज ‘डांस हिमाचल डांस’ के ऑडिशन शुरू हो गए हैं। ऑडिशन लेने के लिए टीम सोलन पहुंच गई है। नगर परिषद हाल में सुबह 10 बजे से हुनर को परखने का सिलसिला शुरू हो गया। चयनित किए गए सभी प्रतिभागियों के नाम की सूची प्रकाशित की जाएगी। मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित ‘डांस हिमाचल डांस’ के आडिशन का सिलसिला शुरू हो चुका है।


पूरे वर्ष जिला के कलाकारों को इस प्रतियोगिता का इंतजार रहता है। आखिर वह पल आ ही गया है, जब बेहतरीन कलाकारों को अपने हुनर को पेश करने का मौका मिलेगा। ‘डांस हिमाचल डांस’ के लिए 17 अगस्त को ऑडिशन लिए जा रहे हैं। कनिष्ठ वर्ग के लिए आयु सीमा आठ से 16 वर्ष रखी गई है, जबकि वरिष्ठ वर्ग के लिए आयु सीमा 17 से 35 वर्ष होगी। खास बात यह है कि इस वर्ष होने वाली ‘डांस हिमाचल डांस’ की प्रतियोगिता में एक नई श्रेणी को शामिल किया गया है। इस दौरान ‘हिमाचल फोक डांस’ प्रतियोगिता भी करवाई जा रही है। इतना ही नहीं सोलो व ग्रुप फोक पहाड़ी डांस प्रतियोगिता में कलाकार भाग ले सकते हैं।


सोलन जिला में प्रतिभा की कमी नहीं है। सोलन के रहने वाले मोहित ने पूरे प्रदेश के कलाकारों को हराकर यह प्रतियोगिता अपने नाम की थी। इसी प्रकार व कनिष्ठ वर्ग में भी ट्विंकल शर्मा ने अपने बेहतरीन डांस से इस प्रतियोगिता का जीता था। ट्विंकल शर्मा ने इसके बाद जी.टी.वी. पर प्रसारित इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। 


‘डांस हिमाचल डांस’ में ये होंगे जज
निर्णायक मंडल में इस साल सलेब्रिटी जज की भूमिका में मिसेज पंजाब ऐना शर्मा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा नवीन पाल जोनी, रेणु मेहता व सनीता शर्मा निर्णायक मंडल शामिल होंगी। बता दें कि नगर परिषद हाल में सुबह 10 बजे से ही ऑडिशन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News