बारिश न होने से फसलों पर छाए संकट के बादल

Wednesday, Jan 03, 2018 - 02:57 PM (IST)

नाहन : जिला सिरमौर में पिछले कई दिनों से बारिश न होने के चलते फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अगर आने वाले दिनों में बारिश नहीं होती तो फसलों पर विपरीत असर पड़ सकता है। इन दिनों किसानों ने गेहूं, चना, मसर, लहसुन, प्याज व वमूली सहित अन्य फसलें लगाई हैं पांवटा वैली में गेहूं की फसल पर किसान ज्यादा जोर देते हैं। यहां कई क्षेत्र बारिश पर निर्भर हैं। पिछले कई दिनों से बारिश न होने के चलते फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। जिला के धारटीधार, संगडाह, शिलाई व गिरिपार के कई क्षेत्र बारिश पर निर्भर हैं। यहां पर्याप्त सिंचाई सुविधा न होने के चलते किसान बारिश होते ही फसलों की बिजाई कर देते हैं। किसानों का कहना है कि अगर 10-15 दिनों में बारिश नहीं होती तो उनकी फसलों की पैदावार में गिरावट आएगी।