हत्या का आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

Friday, Aug 28, 2015 - 09:23 PM (IST)

श्री रेणुका जी: हत्या के आरोप में पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया है जहां से उसे 5 दिनों का पुलिस रिमांड मिला है। गौरतलब हो कि बुधवार को पराड़ा गांव के नजदीक देर रात को एक मजदूर द्वारा एक साथी ट्रैक्टर चालक सलेंद्र पर लोहे की राड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसकी बाद में मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी रात को ही मौके से फरार हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने ददाहू के नजदीक गिरफ्तार कर लिया। उधर, थाना प्रभारी देवानंद गुलेरिया ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोप में दबोचे गए आरोपी सतपाल को गिरफ्तार किया था जिसे आज अदालत में पेश किया गया।