युकां की रैली में वीरभद्र ने 2017 मिशन रिपीट की भरी हुंकार (Watch Video)

Tuesday, Nov 17, 2015 - 03:52 PM (IST)

शिमला (विकास शर्मा): हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह पर ईडी और सीबीआई जांच के शिकंजे के बीच युवा कांग्रेस की रैली के बहाने कांग्रेस ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम समेत कई कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के आला नेता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष युवा कांग्रेस विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा के हमलों का जवाब देते हुए कहा कि सभी कांग्रेसी सीएम के साथ हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आगामी 2 वर्षों के भीतर राज्य में 25 हजार युवाओं को नौकरी दिलवाने का दावा किया है।


वीरभद्र ने कहा कि ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की 3 पीढिय़ां भी उनका कुछ नहीं कर सकती हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर राज्य के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर उनके खिलाफ झूठे मुकद्दमे चलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि इसके तहत कुछ अधिकारी भी पूर्व धूमल सरकार के षड्यंत्र में शामिल हो गए थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके खिलाफ फौजदारी का झूठा केस चलाया गया जिसमें वह पाक-साफ होकर बरी हुए हैं। दूसरी ओर सीएम वीरभद्र सिंह ने पूर्व सीएम धूमल को महा षड्यंत्रकारी कहा और साथ ही 2017 विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के मिशन रिपीट का ऐलान किया।