Watch Pics: इस ऐतिहासिक मंदिर में CM वीरभद्र आज करेंगे पूजा-अर्चना

punjabkesari.in Sunday, May 15, 2016 - 01:41 PM (IST)

कुमारसैन (रामपुर बुशहर): हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज इस मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। बता दें कि हाटू माता के दर्शन के लिए रविवार को वीरभद्र सिंह आएंगे। उनके साथ पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के अलावा आई.पी.एच. मंत्री विद्या स्टोक्स भी माता हाटू के दर पर पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक मंदिर कमेटी अध्यक्ष कंवर भूपेंदर सिंह ने बताया कि हाटू मेला 15 मई से शुरू होगा। मंदिर कमेटी ने मुख्यमंत्री को परिवार सहित आने का निमंत्रण दिया है। कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि हाटू मेला हर वर्ष ज्येष्ठ माह की संक्रांति को मनाया जाता है।


उन्होंने लोगों से मंदिर की प्रतिष्ठा बनाए रखने की अपील की है और कहा कि मंदिर के आस-पास कोई दुकान नहीं लगेगी। मंदिर के नीचे मैदान में दुकानों के लिए जगह चयनीय की गई है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि धार्मिक स्थल पर अनौपचारिकता फैलाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। मेले में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। प्रशासन की भी हर संभव मदद ली जाएगी। नारकंडा से 8 किलोमीटर की दूरी और करीब 2500 मीटर की उंचाई पर प्रसिद्ध मां हाटूवाली के दर पर हाटू मेला हर साल ज्येष्ठ महीने के पहले रविवार को शुरू होता है। 


ऊपरी शिमला के लोगों के आस्था प्रतिक हाटू मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सर्दियों में अधिक बर्फ पड़ने के चलते यहां पहुंचना मुश्किल हो जाता है, जिसके चलते लोग यहां गर्मियों में ज्यादा आते हैं। हाटू मेला ही नहीं, बल्कि यहां मां दुर्गा के दर्शन के लिए साल भर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। नारकंडा में हर साल लगने वाले हाटू मेले में हजारों श्रद्धालु जुटते हैं। 


नारकंडा में वीरभद्र सिंह का जोरदार स्वागत  
बताया जा रहा है कि जब मुख्यमंत्री वीरभद्र शनिवार को नारकंडा पहुंचे तो लोगों ने उनका काफी गर्मजोशी से स्वागत किया। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल, विधायक मोहन लाल बराक्टा, राज्य लघु औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, पर्यटन विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य रूपेश कंवल, राज्य युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्त्रस्मादित्य सिंह, मुख्यमंत्री की पुत्री अपराजिता कुमारी और दामाद अंगद सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News