PICS: अगर आप देवभूमि हिमाचल घूमने आ रहे हैं तो एक बार जरूर पढ़ें ये खबर

Tuesday, May 24, 2016 - 04:41 PM (IST)

शिमला: देवभूमि हिमाचल में घूमने का प्रोग्राम बनाने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल पर्यटन राज्य सरकार ने सैलानी को बड़ी राहत दी है। हिमाचल में अगर कोई सैलानी घूमने आना चाहता है तो उनकी सुविधा के लिए राज्य सरकार ने पार्किंग की अधिसूचना जारी कर दी है।

जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने कहा सैलानी बंधित और प्रतिबंधित मार्गों पर मुफ्त में अपनी गाड़ियां पार्क कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्र के चलते शहर में पार्किंग की सुविधा कम होने से पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा जिसके चलते जिला प्रशासन ने सैलानियों की सुविधा के लिए बंधित और प्रतिबंधित मार्ग चौड़ा मैदान डाकघर से वाया एव लॉज से एडवांस स्टडी और कनेडी चौक से वाया विधानसभा से एजी चौक सड़क मार्ग को टूरिस्टों को गाड़ी पार्क करने के लिए खोल दिया है।

प्रशासन ने टूरिस्ट सीजन के चलते पर्यटक को मुफ्त में इन मार्गों पर अपना वाहन पार्क करने की सुविधा दी है।  एस.पी. शिमला डी.डब्ल्यू. नेगी ने कहा कि अधिसूचना में बताई गई बंधित और प्रतिबंधित सड़कों पर गाड़ियां पार्क हो पाएंगी। इस बारे में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

डेढ महीने तक होगी सैलानियों को मुफ्त पार्किंग की सुविधा
सूत्रों के मुताबिक जिला प्रशासन ने डेढ महीने तक सैलानियों को बंधित और प्रतिबंधित मार्गों पर मुफ्त गाड़ी पार्क करने की सुविधा दी है। प्रशासन ने अधिसूचना जारी की है कि 15 मई से 30 जून तक सैलानी इन मार्गों पर अपना वाहन पार्क कर सकते हैं।