एक साल बाद CM वीरभद्र ने बताया दिल का राज

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2016 - 03:14 PM (IST)

शिमला: हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का सोशल मीडिया पर बयान खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि केंद्रीय जांच एजैंसियों का सामना कर रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 1 साल पहले अपने घर पर हुई सी.बी.आई. छापेमारी से आहत हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि 1 साल पहले उनके घर पर उस समय छापेमारी की गई जब उनकी पुत्री की शादी चल रही थी।


उन्होंने इस छापेमारी को अपने और परिवार के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है। उन्होंने कहा कि आज भी उनके विरोधी दिन-रात उनको घेरने में लगे हैं। सोशल मीडिया पर आए उनके इस बयान को चंद ही घंटों में खूब शेयर किया गया। इसके अलावा उनके फेसबुक पेज पर करीब 1,162 से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।


उल्लेखनीय है कि बीते साल 26 सितम्बर को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शिमला के हॉली लॉज स्थित आवास सहित प्रदेश भर के कई निवासों पर सी.बी.आई. ने छापेमारी की थी। मुख्यमंत्री का कहना था कि वह जांच एजैंसियों को पूरा सहयोग दे रहे हैं लेकिन छापेमारी का समय ठीक नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News