शिमला के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 युवतियों सहित 10 गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2015 - 01:37 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 5 युवतियों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने होटल के कमरों से 76 हजार रुपए की नकदी भी बरामद की है। आपको बता दें कि 5 युवतियों में एक जम्मू, एक उत्तराखंड, एक नेपाल और दो चंडीगढ़ की हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपी युवकों में 3 पंजाब और 2 मुंबई के हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने देर रात होटल में छापेमारी की। इस मामले के मुख्य आरोपी प्रवीण राणा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रवीण होटल में लड़कियों की सप्लाई करता था।
जानकारी के मुताबिक जिस्मफरोशी का यह धंधा शिमला के कैथू स्थित लॉर्ड ग्रेज होटल में चल रहा था। पुलिस ने देर रात लॉर्ड ग्रेज होटल में रेड कर इन सभी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है कि कॉल्गर्ल्स को कहां से लाया गया और इस रैकेट के तार कहीं दूसरे राज्यों से तो नहीं जुड़े हैं। ऐसे में पुलिस अब और सतर्क हो गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस शहर के बाकी होटलों में भी नियमित तौर पर समय-समय पर छापेमारी करती रहेगी।