वैज्ञानिकों के सबसे प्रमाणिक सिद्धांतों को हिमाचल के अजय शर्मा ने दी चुनौती

Sunday, Mar 27, 2016 - 02:09 PM (IST)

शिमला (विकास शर्मा): दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिकों की बात हो तो आइजन न्यूटन, अल्बर्ट आइंस्टीन और आर्किमिडीज जैसे नाम सबसे पहले जुबान पर आते हैं। ये वो वैज्ञानिक हैं जिनके सिद्धांत पढऩा विज्ञान का छात्र होने की पहली शर्त है लेकिन दुनिया भर में पढ़ाए जाने वाले इन वैज्ञानिकों के सबसे प्रामाणिक सिद्धांतों को हिमाचल के अजय शर्मा ने चुनौती दी है और दावा किया है कि सरकार वैज्ञानिकों का सैमिनार करवाए उसमें यदि वह अपनी बात को सिद्ध नहीं कर पाए तो वह पीछे हट जाएंगे। 


बता दें कि दुनिया के कई देशों ने अजय शर्मा की इस चुनौती और शोध को गंभीरता से लिया है लेकिन भारत में उनके दावे को तरजीह देने वाला कोई नहीं। उल्टा उनका विरोध ही किया जा रहा है।