डॉक्टरी का सपना संजोने वाले छात्रों को झटका, विपक्ष ने सरकार पर फोड़ा ठीकरा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2016 - 10:03 AM (IST)

शिमला: प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक डा. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि वर्तमान राज्य सरकार अपने करीब 4 साल के कार्यकाल में आई.जी.एम.सी. शिमला और टी.एम.सी. टांडा में एम.बी.बी.एस., एम.डी. और सुपर स्पैशलिटी की सीटों को बढ़ाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भाजपा ने सत्ता में रहते हुए वर्ष 2009-11 के बीच एम.बी.बी.एस. सीटों को 115 से 200, एम.डी. सीटों को 38 से 149 और 8 नई सुपर स्पैशलिटी शुरू की। 


बिंदल ने कहा कि राज्य के दोनों चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का विस्तार किया जा सकता था लेकिन वर्तमान सरकार ऐसा नहीं कर पाई। उन्होंने आई.जी.एम.सी. शिमला के 50 साल पूरा होने के अवसर पर मैडीकल व पैरा मैडीकल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 50 साल के कार्यकाल में आई.जी.एम.सी. उत्तरी भारत का श्रेष्ठ चिकित्सा संस्थान बना है, जिसमें कई सुपर स्पैशलिटी को जोड़ा गया है। इस तरह स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ अध्ययन भी हो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News