PTA शिक्षकों के लिए बुरी खबर!

punjabkesari.in Sunday, Jun 19, 2016 - 01:47 PM (IST)

शिमला: हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे 1,369 पी.टी.ए. शिक्षकों के लिए बुरी खबर है। दरअसल स्कूलों में छठी से जमा दो कक्षा तक पढ़ा रहे शिक्षकों को राज्य सरकार ने सशर्त एक साल का सेवा विस्तार दिया है। शैक्षणिक सत्र 2016-17 में पी.टी.ए. शिक्षकों को ग्रांट इन एड जारी रहने की अधिसूचना जारी करते हुए सरकार ने शर्त जोड़ दी है। 


बता दें कि इस शर्त के अनुसार रेगुलर टीचर आने पर पी.टी.ए. टीचरों को अपनी नौकरी छोड़नी पड़ेगी। हालांकि साल 2007 में सरकार ने इस शर्त को हटा दिया था लेकिन अब इसे दोबारा दोहराया जा रहा है। वहीं इस अधिसूचना से पी.टी.ए. शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस सरकार ने 29 जून 2006 को पी.टी.ए. पॉलिसी बनाई थी। भाजपा सरकार आने पर करीब 1200 पी.टी.ए. शिक्षकों की छुट्टी कर दी गई।


मामला कोर्ट में जाने के बाद कई शिक्षकों की नौकरी दे दी गई। प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी 2015 को 5087 पी.टी.ए. शिक्षकों को अनुबंध पर भी ला दिया। मौजूद समय में 1,369 शिक्षक पीटीए पर नियुक्त हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने के चलते इन शिक्षकों को अनुबंध पर नहीं ला जा रहा है। इसके साथ ही पी.टी.ए. शिक्षक संघ ने सरकार की इस शर्त का विरोध किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मेहता का कहना है कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में पी.टी.ए. शिक्षकों को नौकरी से हटाया नहीं जा सकता। वहीं विवेक मेहता ने मुख्यमंत्री से पी.टी.ए. शिक्षकों को नियमित कर राहत देने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News