सब्जियों के बाद अब दालों के रेट ने निकाला दम, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Thursday, Jul 14, 2016 - 04:15 PM (IST)

शिमला: कमरतोड़ महंगाई से जूझ रही आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। दरअसल सब्जियों के बाद दालों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। 4 महीने में दाल की कीमतों में 30 से 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दाल चना, काला चना और सफेद चना की कीमत 65 से 75 रुपए प्रतिकिलो थी। 


जानकारी के मुताबिक जुलाई महीनों में इन दालों की कीमत 110 से 130 रुपए हो गई है। मलका, उड़द, मूंग और अरहर के दाम भी 20 से 30 फीसदी बढ़ गए हैं। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में दालों की कम पैदावार हुई है। इसकी वजह से दालों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। मंहगी दालों का असर आम जनता पर पड़ रहा है।


जानिए, कितनी महंगी हुई दालें
दालों के रेट 13 मार्च 2016            मौजूदा रेट
दाल चना             65-70                 110
काला चना           65-70             110-120
उड़द                140-150                180
मूंग                      100                90-120
अरहर                   140                   160