नेपाली PM का हिमाचल दौरा, नाथपा झाकड़ी परियोजना का लिया जायजा

punjabkesari.in Saturday, Sep 17, 2016 - 02:14 PM (IST)

रामपुर (विशेषर नेगी): नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचण्ड आज सुबह पौने 11 बजे झाकड़ी परियोजना परिसर के हेलीपैड में रामपुर पहुंचे। उसके बाद वे सीधे 1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन के पावर हाऊस गए। जानकारी के मुताबिक वे पावर हाऊस से करीब डेड घंटे बाद बाहर निकले। उन्होंने पावर हाऊस के कांफ्रेंस हाल में एस.जे.वी.एन. अधिकारियों से बैठक भी की।


झाकड़ी हेलीपैड में नेपाल के प्रधानमंत्री का स्वागत हिमाचल के ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह, एसजेवीएन के अध्यक्ष एवम प्रबंध निदेशक आर.एन.मिश्र व निदेशक मंडल के सदस्य ने किया। निगम की और से परियोजना का मॉडल भी समय रहने पर दिखाया दिखा जा सकता है। नेपाल के प्रधानमंत्री को बताया जाएगा कि किस तरह भूमिगत परियोजना का संचालन किया जाता है।  


नाथपा झाकड़ी परियोजना की 27.5 किलो मीटर लम्बी सुरंग के निर्माण के दौरान  किन्नौर के नाथपा में बांध और शिमला के झाखड़ी में विद्युत गृह का निर्माण कैसे किया गया बताया जाएगा। एसजेवीएन नेपाली प्रधानमंत्री को आश्वस्त करेगा कि नेपाल में निगम द्वारा बनाई जाने वाली 900 मेगावाट की अरुण 3 का सकुशलता से निष्पादन करेगी। वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखने का प्रयास किया गया है। केवल प्रसार भारती के ही प्रचार माध्यमों को इजाजत दी गई है बाकी मीडिया को कोई इजाजत नहीं दी गई है। सरकार और निगम का प्रयास है कि किसी तरह की चूक पर फजीयत न हो। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News