भाजपा अंतर्कलह से पूरी तरह ग्रस्त : कुलदीप

Friday, Oct 07, 2016 - 12:36 AM (IST)

शिमला: राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने प्रदेश भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के नेता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में लोकप्रिय कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों से बुरी तरह से निराश हैं और आधारहीन बयानबाजी कर राजनीतिक रूप से सक्रिय रहने का प्रयास कर रहे हैं।


कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार व तथ्यहीन हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता मुख्यमंत्री की लोकप्रियता व उनके नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार द्वारा 45 माह के दौरान किए गए कार्यों से घबरा गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अंतर्कलह से पूरी तरह ग्रस्त है तथा भाजपा के ऊना में आयोजित सम्मेलन में उसके वरिष्ठ नेताओं का न शामिल होना, इसे उजागर करता है।