''आलिया'' का बस एक चक्कर और भाग जाता है तंत्र मंत्र

Saturday, Aug 27, 2016 - 01:26 PM (IST)

सलोह (संजीव राणा): गूगा जाहर वीर मंदिर के प्रांगण में पेड़ का चक्कर काटकर भक्त तंत्र मंत्र भगा रहे हैं। मान्यता है कि इस प्राचीन पेड़ की परिक्रमा से जादू-टोने का असर खत्म हो जाता है। यही आस्था लोगों को यहां तक खींच लाती है और लोग स्वस्थ होकर घर जाते हैं। 


पालमपुर से करीब 10 किलोमीटर दूरी सलोह में जाहरवीर गुगा जी का प्राचीन मन्दिर है। रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक यहां उत्सव सा माहौल होता है। लोग दूर-दूर से आते हैं और अपने कष्टों का निवारण करते हैं। मन्दिर का निमार्ण 1898 में पुजारी पफुउ राम ने करवाया था। तभी से लोगों की इस मंदिर गुगा जाहरवीर में आस्था है।