बेहद खास तरीके से बन रहा है शिमला में प्रियंका गांधी का बंगला (Watch Pics)

Saturday, Jan 23, 2016 - 03:00 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के छराबड़ा में शुक्रवार को प्रियंका गांधी वाड्रा अपने निर्माणाधीन बंगले का जायजा लेने पहुंची। आपको बता दें कि वे शाम को शिमला पहुंच गई थीं। प्रियंका होटल वाइल्ड फ्लावर हाल में ठहरी हैं। प्रियंका ने छराबड़ा में निर्माणाधीन मकान के पास लगाए जा रहे सेब बगीचे की रूपरेखा तैयार करवाई। इसके बाद प्रियंका गांधी बाड्रा ने मकान के आंगन के साथ ही रॉयल किस्म के सेब के पौधे रोपे। 


जानकारी के मुताबिक उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष केयर सिंह से कहा कि वह पुराने पेड़ों की प्रूनिंग भी करा लें। प्रियंका ने यहां अपने वास्तुकार के साथ निर्माणाधीन मकान की छत का भी मुआयना किया। इस मकान पर काली स्लेट लगाई जा रही है। वहां जब प्रियंका को ठंड लगी तो लोगों ने लकड़ियां एकत्र कर आंगन में ही अलाव जला दिया। प्रियंका सहित अन्य लोगों ने आग सेंककर ठंड से राहत पाई।


प्रियंका गांधी शुक्रवार सवेरे 11 बजे निर्माणाधीन मकान की साइट पर पहुंची। उनके साथ कांग्रेस नेता केयर सिंह खाची और उनके बेटे युवा कांग्रेस नेता मनजीत खाची भी मौजूद रहे। प्रियंका ने इनकी शाखाओं की छंटाई के लिए केयर सिंह खाची से प्रूनिंग करने वालों का प्रबंध करने को कहा। वहीं, प्रियंका गांधी शनिवार को शिमला से रवाना हो सकती हैं।