रामदेव पर HPU के कुलपति ने साधा निशाना, बोले- भगवा की आड़ में छुपे व्यापारी हैं बाबा

Saturday, Sep 10, 2016 - 02:21 PM (IST)

रामपुर (बिशेषर नेगी): रामपुर महाविद्यालय में आध्यात्मिक और चरित्र निर्माण पर ब्याख्यान देने पहुंचे एच.पी.यू. के कुलपति आचार्य एडीएन वाजपेयी ने योग गुरू बाबा रामदेव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रामदेव ने गेरुए वस्त्र की मर्यादा भंग की है। वे भारतीय संस्कृति की पहचान गेरुए वस्त्र की आड़ में छुपे एक व्यापारी हैं जिन्होंने योग को विक्रय की वस्तु बना दिया और खुद गेरुए वस्त्रों में अपने प्रोडक्ट की ऐड भी देने लगे हैं।

 
कुलपति ने कहा कि अब उद्योगपतियों और रामदेव जैसे बड़े धर्म के ठेकेदारों में कोई अंतर नहीं है। जहां उद्योगपति विलासितापूर्ण जीवन जीते हुए साम्राज्य बढ़ाते हैं ठीक उसी तरह सन्त महात्मा और बाबे भी विलासितापूर्ण जीवन जीने के साथ धर्म की आड़ में साम्राज्य स्थापित कर रहे हैं।