आशा कुमारी बोली, CM वीरभद्र के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे चुनाव

Tuesday, Jul 05, 2016 - 05:22 PM (IST)

शिमला: पंजाब कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सी.डब्ल्यू.सी.) की सदस्य आशा कुमारी ने कहा कि हिमाचल में पार्टी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में ही आगामी चुनाव लड़ेगी तथा वीरभद्र सिंह 7वीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री आशा कुमारी सोमवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में बोले रही थीं। 


उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि देश में भले ही आज कांग्रेस की स्थिति कमजोर है लेकिन पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पार्टी को नई संजीवनी मिलेगी और पंजाब में अगली सरकार कांग्रेस ही बनाएगी। आशा कुमारी ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब में पार्टी के कई बड़े नेता हैं, जो आगामी विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के बाद हिमाचल में भी चुनाव होने हैं, जिसके लिए कांग्रेस तैयार है। बीते 10 साल से कांग्रेस पंजाब में सत्ता से बाहर है, ऐसे में चुनौती बहुत है लेकिन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए पार्टी पुन: सतारूढ़ होगी।


उन्होंने पंजाब का प्रभार सौंपने के लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हेंसौंपी गई है, उस पर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को क्रिश्चियन समुदाय के नेताओं ने समस्याओं के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि हर बार अकाली-भाजपा व कांग्रेस के नुमाइंदे उनके साथ वायदे तो करके चले जाते हैं लेकिन किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली।  मुश्किलें सुनने के बाद अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में राजनीति करने नहीं बल्कि राजनीति बदलने हेतु आई है। 


उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशों का धंधा राजनीतिक मदद से चल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी सरकार पंजाब में बनी तो हम सर्वप्रथम बिक्रम मजीठिया को जेल में भेजेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर समय फ्लाइंग मोड पर रहते हैं। मोदी के अच्छे दिन का नारा भी अब देश में फेल हो चुका है परंतु आम आदमी पार्टी चुनाव के समय किए हर वायदे को पूरा करने में विश्वास रखती है तथा दिल्ली में हमने उसे कर दिखाया है।