हिमाचल में उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर, पढ़ें कितना सस्ता हुआ गैस सिलैंडर

Tuesday, Aug 02, 2016 - 04:00 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि घरेलू गैस सिलैंडर 51.50 रुपए सस्ता हो गया है। अब अगस्त महीने में गैस सिलैंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 542.50 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। खास बात यह है कि शिमला शहर में होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपए और कुल 592.50 रुपए चुकाने पड़ेंगे। इतना ही नहीं पहल योजना (डी.बी.टी.एल.) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 101 रुपए की सब्सिडी बैंक खाते में वापस करेगी।


सब्सिडी योजना से नहीं जुड़ने वालों को 547.50 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। उन्हें 50 रुपए अलग चुकाने होंगे। पहली अगस्त से पूरे प्रदेश में गैस सिलैंडरों के नाम  दाम लागू होंगे। अप्रैल 2016 से लेकर मार्च 2017 तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 12 गैस सिलेंडरों का कोटा मिलेगा। दूसरी ओर हिमाचल में करीब डेढ़ लाख लाख उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी बंद है।  इसके दायरे में प्रदेश के कई वरिष्ठ आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.एफ.एस., एच.ए.एस., एच.पी.एस., डॉक्टर और क्लास टू अफसर आ रहे हैं। प्रदेश में करीब 14 लाख रसोई गैस सिलैंडर उपभोक्ता हैं।