OMG! 14 साल की नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, हैरान कर देगा पूरा मामला
punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2023 - 12:29 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब : सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में मजदूर परिवार की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरभजन सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गत शाम उन्हें सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में करीब 14 साल की एक नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है।
परिजनों ने बताया कि उनकी नाबालिग लड़की कुछ समय पहले एक लड़के के साथ घर से चली गई थी। लंबे समय तक उसके साथ रहने के बाद जब वह घर लौटी तो उसकी मां अपनी बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां उसके गर्भ से लड़के का जन्म हुआ। पीड़िता ने अपनी उम्र करीब 14 साल बताई है। इस संबंध में दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाने की पुलिस व बाल समिति को भी सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की और उसका परिवार उनके संपर्क में है और समय से पूर्व जन्मे बच्चे की हालत गंभीर है। इस संबंध में उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है और आने वाले दिनों में पीड़ित लड़की की काउंसलिंग भी की जाएगी और उसे न्याय दिलाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

UP News: ग्राम प्रधान के अच्छे काम को योगी सरकार देगी सम्मान, 9 थीम पर पाने होंगे 100 अंक

UP News: नैमिषारण्य में सपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण का आखिरी दिन आज, अखिलेश करेंगे संबोधित...बताएंगे रणनीति

Kalashtami: आज आपका हर दुख हरेंगे बाबा भैरव, जानें कैसे

Prayagraj News: दिल दहला देने वाली वारदात, युवक ने प्रेमिका की हत्या कर शव को घर के सेप्टिक टैंक में फेंका