Ludhiana में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 09:19 AM (IST)

लुधियाना (राज): शहर में बेखौफ घूम रहे शातिर चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिवार की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारियों के ताले तोड़े और वहां से कीमती इलेक्ट्रॉनिक्स, सोने-चांदी के जेवरात और जरूरी दस्तावेज चुराकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता मंजू बाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त को वह और उसका परिवार किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर रखी अलमारियों के लॉक टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित के अनुसार, अज्ञात चोर अलमारियों के ताले तोड़कर उसमें से लेनोवो (Lenovo) कंपनी का लैपटॉप, सोनी (Sony) कंपनी की LED, सोने और चांदी के कीमती गहने, एक पैनड्राइव और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी करके ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द काबू किया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News