Jalandhar: सरकारी स्कूल के खेल मैदान में एक संदिग्ध ड्रोन मिला, गांव में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 11:04 AM (IST)

जालंधर (सोनू): जिला जालंधर के आदमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव हरिपुर के सरकारी स्कूल के खेल मैदान में एक संदिग्ध ड्रोन मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव के सरपंच निर्मल राम ने बताया कि बच्चे स्कूल के मैदान में खेल रहे थे, तभी यह ड्रोन बच्चों के ऊपर आकर गिर गया। इसके बाद बच्चों ने ड्रोन को उठाकर हमारे पास लाए, जिसके बाद हमने तुरंत थाना आदमपुर पुलिस को सूचना दे दी। ड्रोन मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। इसके बाद मौके पर डी.एस.पी. राजीव कुमार अपनी टीम सहित पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा एजैंसियों द्वारा भी ड्रोन की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि इसके स्रोत और उद्देश्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके। डी.एस.पी. राजीव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News