Breaking: इस्तीफे की छीड़ी चर्चा बीच Ashwani Sharma का Tweet, लिखी ये बात
punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2023 - 07:35 PM (IST)

पंजाब डेस्क : इस्तीफे की छीड़ी चर्चा के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा का ब्यान सामने आया है। दिन भर छिड़ी चर्चा के बाद उन्होंने इस संबंधी ट्वीट शेयर किया है। अश्वनी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि, ''मीडिया में अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि मैंने भाजपा प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया है, वह इन बातों का खंडन करते हैं। आप सबकी जानकारी के लिए बताना चाहता हूं कि भाजपा में इस्तीफे की परम्परा नहीं है।''
वहीं आज अश्वनी शर्मा द्वारा अपने पार्टी दफ्तर से सारा सामान उठा लिया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए शर्मा ने कहा था कि यह जो बदलाव हुआ है और भाजपा कहां खड़ी इस बारे दिल्ली वालों से पूछे। इस संबंधी पार्टी के एक सीनियर नेता ने कहा कि अश्वनी शर्मा पठानकोट से आते हैं तो रुटीन का सामान भी साथ में होता है। वापस जाते समय वह सामान भी ले जाते हैं। यह बात बिल्कुल गलत हैं कि अश्वनी शर्मा ने अपना सामान पार्टी दफ्तर से उठा लिया है।
गौरतलब है कि आज सुबह से पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा द्वारा पार्टी से इस्तीफा देने की चर्चा छिड़ी थी। इस पद की कमान के लिए सुनिल जाखड़, कैप्टन अमरेंद्र सिंह और मनप्रीत बादल का नाम सामने आ रहा था, जिनमें से जाखड़ का नाम मुख्य तौर पर था। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई। यह भी कहा गया था कि कुछ ही देर में या शाम तक इस नाम पर मुहर लग सकती है। इसी बीच अश्वनी शर्मा का ट्वीट सामने आ गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here