Canada ने 4 पंजाबी युवाओं को किया डिपोर्ट! पढ़ें पूरा मामला

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 01:41 PM (IST)

पंजाब डेस्क: Canada से  4 पंजाबी डिपोर्ट करने की खबर सामने आई है। कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने ऑर्गेनाइज्ड क्राइम और एक्सटॉर्शन में शामिल विदेशी नागरिकों पर अपनी कार्रवाई के तहत 111 प्रवासियों को डिपोर्ट किया है। एजेंसी के मुताबिक, 3 सितंबर तक इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी प्रोटेक्शन एक्ट (IRPA) के तहत कुल 188 इमिग्रेंट्स के खिलाफ रिमूवल ऑर्डर जारी किए गए थे, जिसके बाद यह एक्शन लिया गया।

डिपोर्ट किए गए  प्रवासियों में पंजाब के 4 युवा पलविंदर सिंह, जसमेर सिंह, अमितेज बाजवा और साहिबजोत सिंह शामिल हैं, जिनमें से पलविंदर सिंह को 2025 में फिरौती के बाद शूटआउट में शामिल होने और एक क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन का हिस्सा होने के आरोप में डिपोर्ट किया गया है, जबकि जसमेर सिंह को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाने का दोषी पाए जाने के बाद डिपोर्ट किया गया है। इसके अलावा, अमितोज बाजवा को हथियार इस्तेमाल करने, फिरौती के लिए शूट करने और एक क्रिमिनल गैंग से जुड़े होने के आरोप में डिपोर्ट किया गया है और साहिबजोत सिंह को एक क्रिमिनल गैंग नेटवर्क में शामिल होने और जुर्म कबूल करने के बाद डिपोर्ट किया गया है।

इसके अलावा, पैसिफिक रीजन में 91 इमिग्रेंट्स के लिए रिमूवल ऑर्डर जारी किए गए हैं, जिनमें से 58 को डिपोर्ट कर दिया गया है, जबकि प्रेयरी रीजन में 47 रिमूवल ऑर्डर जारी किए गए हैं, जिनमें से 30 को डिपोर्ट कर दिया गया है। साथ ही, ग्रेटर टोरंटो एरिया में 50 इमिग्रेंट्स को रिमूवल ऑर्डर जारी करने के बाद 23 को डिपोर्ट कर दिया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News