आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 04:56 PM (IST)
पंजाब डेस्क : जालंधर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 आधुनिक पिस्तौल बरादम की है जिनमें 1 PX5 पिस्टल, 1 जिगाना पिस्टल, 3 पिस्टल (.30 बोर), और 3 पिस्टल (.32 बोर) के साथ 45 जिंदा कारतूस शामिल है। उक्त आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों के संबंध विदेश आधारित हैंडलर्स से है। इसके अलावा ये सभी आरोपी 2 हत्या के मामलों में गिरफ्तारी से बच रहे थे। आरोपियों के लिंक का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच जारी है। इसकी जानकारी पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस एक सुरक्षित पंजाब को यकीनी बनाने के लिए संगठित अपराध, गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी और देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ अपनी 'जीरो-टॉलरेंस' नीति के प्रति पूरी तरह वचनबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

