ट्रॉली से टकराया सिर,1 की मौत

Sunday, Dec 04, 2016 - 04:43 PM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): ट्रॉली से सिर टकरा जाने से एक किसान की मौत हो गई।

सिविल अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गागा सिंह पुत्र रेशम सिंह अपने घर में सोया पड़ा था। वह जब रात को उठा तो उसका सिर ट्रॉली से टकरा गया और वह खाट पर जाकर गिर गया, उसकी वहां पड़े-पड़े ही मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया।