आसमान से बरस रहा पानी, लेकिन घरों के नल पड़े सूखे, विभाग नहीं ले रहा सुध

punjabkesari.in Monday, Jul 26, 2021 - 09:26 PM (IST)

सोलन के वार्ड नंबर 11 में पानी  और बिजली की समस्या बेहद अधिक चल रही है।  आसमान से झमाझम  पानी बरसने  के बावजूद भी  पानी के नल सूखे पड़े है। पानी अगर आता है तो वह  इस वेग से नहीं आता की वह दूसरी और तीसरी मंजिल पर चढ़ सके। इसलिए अधिकांश लोगों की पानी की टंकियां खाली पड़ी रहती है।  वहीँ  वार्ड  11  में  रहने वाले लोग बिजली की व्यस्था से काफी परेशान है। बिजली की आंख मिचौली के चलते उन्हें भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। आज वार्ड 11 के नागरिक इन्हीं समस्याओं को लेकर नगर निगम की मेयर  पूनम ग्रोवर  और  पार्षद अभय शर्मा से मिले और उन्हें पेश आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Dishant Kumar

Recommended News

Related News