समस्याओं से जूझ रहे वार्ड वासी, पार्षद के काम से ना खुश लोग

Monday, Mar 22, 2021 - 09:21 PM (IST)

सोलन के वार्ड नम्बर 5 में भाजपा पार्षद स्वाति को जनता ने वोट दे कर विजय बनाया था। ताकी उनके वार्ड में विकास हो सके,..  ऐसा नही है की वार्ड में विकास कार्य नहीं हुए। लेकिन जितनी लोगों को उम्मीद थी उतना विकास वार्ड का नही हो पाया है। इस लिए क्षेत्र वासियों ने मीडिया के समक्ष अपना रोष जताया और कहा कि वह ऐसा पार्षद वार्ड में चाहते है जो वार्ड का सम्पूर्ण विकास करवाए,.. और लोगों की समस्या को प्रमुखता से देखते हुए उसका समाधान करे  रोष प्रकट करते हुए वार्ड वासियों ने कहा कि राम बाजार की हालत पिछले कई वर्षों से खस्ता बनी हुई है यहां का की सड़कों का रख रखाव उचित ढंग से नहीं हुआ जिसकी वजह से आज सड़कों की हालत बेहद खस्ता है जिस रास्ते पर चलते हुए शहरवासी अक्सर चोटिल हो जाते हैं

News Editor

Dishant Kumar