वीरभद्र सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी यह सलाह

Wednesday, Nov 02, 2016 - 04:04 PM (IST)

शिमला (विकास शर्मा): मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को 4 दिन बाद आई.जी.एम.सी. शिमला से छुट्टी मिल गई है। वायरल की शिकायत के बाद सीएम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आई.जी.एम.सी. के एम.एस. डॉ रमेश ने बताया कि मुख्यमंत्री को अगले 5 दिन तक आराम करने की हिदायत दी है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वीरभद्र सिंह अपने घर हॉली लॉज निकल गए। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने वीरभद्र सिंह के 7 नवंबर तक के कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।


9 नवंबर को वीरभद्र सिंह का गंगटोक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मिलने का कार्यक्रम है। अभी उस कार्यक्रम पर भी असमंजस बना हुआ है। उनके कार्यक्रमों का अगला शेड्यूल 7 तारीख के बाद जारी होगा। सीएम वीरभद्र सिंह को दीपावली की रात आई.जी.एम.सी. शिमला में भर्ती कराया गया था। सीएम डोडरा क्वार गए थे, वहां वह वायरल की चपेट में आ गए थे। उन्हें खांसी की शिकायत थी और उनका गला खराब था। छाती में भी इनफेक्शन बताया जा रहा था।  डॉक्टरों के मुताबिक अब वह फिट हैं, बस थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।