विपिन परमार ने लिया VACCINATION महाअभियान का जायजा, कहा- नवंबर माह तक होगा प्रदेश में वैक्सीनेशन

Monday, Jun 21, 2021 - 08:48 PM (IST)

धर्मशाला में विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार सोमवार को थुरल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और  18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिये आयोजित  टीकाकरण महाअभियान का जायजा लिया, उन्होंने कहा कि प्रदेश में नवंबर माह के अंत तक  18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के सभी लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन 1 लाख लोगों का वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसके लिए प्रदेश में 809 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं।

News Editor

Dishant Kumar