विकास कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार पर बरसे विक्रमादित्य, कहा - पलटू राम सरकार हो नाम

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 08:53 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र व शिमला ग्रामीण से युवा कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने जयराम सरकार पर तंज कसा है विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि निर्णय पलटने में माहिर जयराम सरकार को अपना नाम पलटूराम सरकार रखना चाहिए। नाहन में मीडिया से बात करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार दिशाहीन सरकार है उन्होंने कहा कि यह सरकार पूर्व सरकार द्वारा किए गए कार्यों के रिबन काटने में और अपने निर्णय लेने के बाद उसे बदलने में माहिर है,विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जयराम सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि कर्ज लेने की उपलब्धि है जिसके सहारे हिमाचल में सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हमेशा कर्ज लेने के लिए याद रखे जाएंगे और यह राज्य के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे जिन्होंने अपनी ही कार्यकाल में 45 हजार करोड़ का कर्ज हिमाचल सरकार के माथे पर थोपा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Dishant Kumar

Recommended News

Related News