Tokyo Olympics: कल होगा हिमाचल के बेटे का मुकाबला, CM ने दी बॉक्सर आशीष को शुभकामनाएं

Sunday, Jul 25, 2021 - 08:38 PM (IST)

टोक्यो ओलंपिक में बॉक्सिंग स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर निवासी बॉक्सर आशीष कुमार चौधरी की उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परिवार को शुभकामनाएं भेजी है। शनिवार को एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा व जिला खेल अधिकारी नरेश वर्मा आशीष कुमार चौधरी के घर पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री की तरफ से उनकी माता दुर्गा देवी को सम्मानित किया और उन्हें मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने परिवार को बधाई व शुभकामना दी है।

 

News Editor

Dishant Kumar