7 अप्रैल को होगी किसानों की महापंचायत, किसान नेता राकेश टिकैत सहित कई नेता होंगे शामिल

Thursday, Mar 25, 2021 - 09:57 PM (IST)

केंद्र सरकार के तीन कृषि बिलों के खिलाफ किसान पिछले करीब चार माह से आंदोलन कर रहे हैं। किसान राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब में महापंचायत कर रहे हैं वही अब हिमाचल में भी फसलों के न्यूनतम मूल्य और कृषि बिलो के खिलाफ किसान आंदोलन शुरू होने वाला है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में सात अप्रैल को किसानों की महापंचायत होने जा रही है। इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत सहित कई किसान नेता शामिल होंगे। महापंचायत में प्रदेश में किसान आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी और बड़ा आंदोलन शुरू करने का ऐलान भी किया जा सकता है,.. शिमला में संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस वार्ता कर हिमाचल के किसानो से 7 अप्रैल को पांवटा साहिब में महापंचायत में शामिल होने की अपील की। संयुक्त मोर्चा के संयोजक सरदार तरसेम सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार किसानो के बारे में नही सोच रही है जिसके चलते न्यूनतम मूल्य से कम दाम में फसले बेचनी पड़ती है । 

News Editor

Dishant Kumar