नगर निगम चुनावों को लेकर जुबानी जंग जारी, कांग्रेस ने किया धर्मशाला में जीत का दावा

Friday, Apr 02, 2021 - 09:14 PM (IST)

नगर निगम धर्मशाला चुनावो को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल एक दूसरे को जमकर घेर रहे हैं। कांग्रेस के नेता भाजपा को घेर रहे है और नगर निगम चुनावो में जीत हासिल करने का दावा किया जा रहा हैं। कांग्रेस के नेताओ का कहना यह है कि सरकार के 3 साल बीत जाने के बाबजूद धर्मशाला में विकास बिल्कुल ठप पड़ा हुआ है यही कारण है की आज धर्मशाला की जनता कांग्रेस समर्थन देने के पक्षधर है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री कुलदीप धीमान ने कहा की कांग्रेस सरकार में धर्मशाला को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिये जाने की बात कभी कही वही उन्होंने कहा कि इस शहर का विकास रुका हुआ है उसको आगे बढ़ाने की गति कांग्रेस देगी।

कुलदीप धीमान ने कहा कि कांग्रेस के दृष्टि पत्र का लक्ष्य यही है जो कहा गया हैं उसे किया जाएगा भाजपा की तरह नही जो उनके मंत्री कहते है,... उन्होने प्रदेश सरकार को बड़े घरानों की सरकार बताते हुए हिमाचल सरकार और केंद्र सरकार को यू टर्न की सरकार बताया और नगर निगम में कांग्रेस की जीत का दावा किया,..

News Editor

Dishant Kumar