Nitish Cabinet Expansion: RJD कोटे से इन चेहरों को मिली मंत्री पद की कुर्सी, जानिए इनके बारे में

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Aug, 2022 02:03 PM

the faces of rjd who got the minister s chair in the nitish government

वहीं राजद कोटे से 16 चेहरों को मंत्री पद की कुर्सी मिली है, जिसमें एक महिला अनीता देवी को भी मंत्री बनाया गया है। दरअसल, राजद ने कैबिनेट में हर जाति और क्षेत्र का ख्याल रखा है।

पटनाः बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया गया जिसमें कुल 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वहीं राजद कोटे से 16 चेहरों को मंत्री पद की कुर्सी मिली है, जिसमें एक महिला अनीता देवी को भी मंत्री बनाया गया है। दरअसल, राजद ने कैबिनेट में हर जाति और क्षेत्र का ख्याल रखा है।

RJD के मंत्रियों की सूची-

1.
तेज प्रताप यादव- राजद की मंत्रियों की सूची में सबसे पहला नाम लालू यादव के बड़े बेटे और स्वास्थ्य मंत्री रह चुके तेजप्रताप का है। तेजप्रताप वर्तमान में समस्तीपुर जिला के हसनपुर से विधायक हैं। 

2.आलोक कुमार मेहता- पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद रह चुके आलोक कुमार मेहता को भी मंत्री पद की कुर्सी मिली है। आलोक समस्तीपुर के उजियारपुर से वर्तमान विधायक हैं। 

3.समीर कुमार महासेठ- मधुबनी से विधायक समीर कुमार को भी मंत्री बनाया गया है। वह पहले भी दो बार विधायक रह चुके हैं। 

4.चंद्रशेखर- नीतीश मंत्रिमंडल में जगह बनाने वाले चंद्रशेखर मधेपुरा से चौथी बार विधायक बने हैं। 

5. कार्तिक सिंह- मोकामा के रहने वाले कार्तिक सिंह बाहुबली विधायक अनंत सिंह और राजद नेता तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं। वह पहली बार राजद कोटे से एमएलसी बने हैं। 

6.शमीम अहमद- शमीम अहमद अररिया के नरकटिया विधानसभा से विधायक हैं। 

7.ललित यादव- दरभंगा ग्रामीण से लगातार 6 बार जीते विधायक ललित यादव को भी मंत्री बनाया गया है।

8.सुधाकर सिंह- राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह कैमूर जिले के रामगढ़ से विधायक हैं। वह राजपूत बिरादरी से आते हैं।

9.रामानंद यादव- प्रोफेसर रह चुके रामानंद यादव पटना जिले के फतुहा से विधायक हैं। वह राजद अध्यक्ष लालू यादव एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं। 

10.मोहम्मद इसराईल मंसूरी- इसराइल मंसूरी पहली बार आरजेडी से विधायक बने हैं। वह मुजफ्फरपुर के कांटी से चुनाव जीते थे।

11.सुरेंद्र प्रसाद यादव- लालू यादव के बेहद करीबी सुरेंद्र यादव गया जिला के बेलागंज से विधायक हैं। वह पहले भी RJD से पांच बार चुनाव जीत चुके हैं।

12.शाहनवाज आलम- अररिया के जोकीहाट से पहली बार AIMIM से विधायक बने शाहनवाज राजद में शामिल हो गए। वह तेजस्वी के बेहद करीबी माने जाते हैं।

13.कुमार सर्वजित- कुमार सर्वजीत गया जिला के बोधगया से तीसरा बार विधायक हैं। इससे पहले वह लोजपा के टिकट पर भी चुनाव जीते थे। 

14अनीता देवीः राजद कोटे से एक महिला विधायक अनीता देवी को भी मंत्री बनाया गया है। वह पिछड़ी जाति में नोनिया सुमदाय से आती हैं। अनीता रोहतास के नोखा से तीसरी बार विधायक बनी हैं और पूर्व की महागठबंधन की सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं। 
 
15.जितेंद्र कुमार राय- आरजेडी के जितेंद्र कुमार राय मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह राजद अध्यक्ष लालू यादव का करीबी माने जाते हैं और लगातार तीसरी बार जीत का परचम लहरा चुके हैं। 

16.सुरेंद्र राम- सुरेंद्र राम सारण के गरखा सीट से आरजेडी के विधायक हैं। 

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा नीत राजग से नाता तोड़ लिया और प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए राजद के साथ हाथ मिलाने के बाद दस अगस्त को राजभवन में रिकॉर्ड आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। नीतीश के अलावा राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। तेजस्वी यादव को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!