महिला विधायक से ट्रैक्टर खिंचवाने का मामला गरमाया, हुड्डा के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं

Friday, Mar 12, 2021 - 09:17 PM (IST)

कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारबाजी की गई,.. आप को बता दे की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ट्रक पर चढ़े पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के द्वारा महिला विधायक से ट्रक खींचने के मामले पर भाजपा की और से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है,.. प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रचार सचिव वर्षा ठाकुर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के लिए सम्मान का दिन होता है। लेकिन इस दिन कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में ट्रक पर चढ़कर जो हरकत की है वह निंदनीय है,.... वर्षा ठाकुर का कहना है कि भले ही वे महिला कांग्रेस की विधायक हो। लेकिन एक महिला का सम्मान करना दूसरी महिला का कर्तव्य है और ऐसे में भाजपा महिला मोर्चा उस महिला का सम्मान करते हुए पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मांग करती है कि वह जल्द से जल्द उस महिला विधायक से इस कृत्य के लिए माफी मांगे।।

News Editor

Dishant Kumar