प्रशासन ने शाम आठ बजे तक मनाली-चंडीगढ़ हाईवे को खोलने का फैसला किया

Monday, Aug 19, 2019 - 05:45 PM (IST)

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में ब्यास नदी का जलस्तर तो घट गया है लेकिन मौसम का खतरा अभी भी बरकरार है। अगर आप मनाली में फंसे हुए हैं और मंडी-चंडीगढ़ की तरफ आ नहीं पा रहे हैं तो जल्दी निकलिए प्रशासन ने शाम आठ बजे तक मनाली-चंडीगढ़ हाईवे को खोलने का फैसला किया है।  फैसला तुरंत प्रभाव से  लागू हो गया  है और  इस रुट पर ट्रैफिक  खोल दी गयी है।  लेकिन यदि आप चंडीगढ़ की तरफ आ रहे हैं तो रात को मंडी से किरतपुर साहिब वाया बिलासपुर सफर न करें। बेहतर होगा रात मंडी में रूककर कल सुबह  सफर करें।


बीते दो दिनों में हुई भारी बारिश के कारण और पंडोह डैम के गेट खोले जाने के कारण ब्यास नदी के जलस्तर में भारी ईजाफा हो गया था और नदी के पानी ने जमकर तांडव किया था। कईयों के घरों में पानी घुस गया था और नदी किनारे पार्क किए गए वाहन इसके तेज बहाव में बह ग

shukdev