रात में धूमता संदिग्ध व्यक्ति CCTV में कैद, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Saturday, May 15, 2021 - 09:17 PM (IST)

सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर 6 में जहाँ एक और लोग कोरोना से परेशान है वहीँ दूसरी ओर लोग अब संदिग्ध व्यक्ति की वजह से घरों में जागने को मजबूर हैं | यह संदिग्ध व्यक्ति रात को लोगों के घरों में तांका झांकी कर रहा है | यह नंगे पैर रात को दबे पाँव लोगों के घरों में घुस जाता है और खिड़कियों से तांक झाँक करता रहता है | ताक झाँक करते हुए यह संदिग्ध व्यक्ति सी सी टी वी कैमरे में कैद हो चुका है | यह व्यक्ति  रात के अँधेरे में नंगे पैर क्यों घूम रहा है यह सभी के लिए पहेली बना हुआ है |

News Editor

Dishant Kumar