सुक्खू बने हिमाचल Hockey के कार्यकारी अध्यक्ष

Wednesday, Nov 16, 2016 - 04:56 PM (IST)

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भारतीय हॉकी की हिमाचल इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं। यह जानकारी सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने दी। वीरभद्र सरकार में आई.पी.एच. मंत्री एवं हॉकी इंडिया की मुख्य संरक्षक विद्या स्टोक्स से नजदीकियों के चलते ही सुक्खू को यह दायित्व मिला है।


जानकारी के मुताबिक बीते दिनों इस बात को प्रमुखता से उठाया था कि सुक्खू को इस तरह की कमान सौंपी जा रही है, उस वक्त सुक्खू इस बात को खत्म कर गए थे। खैर, अब खुद विद्या स्टोक्स का कहना है कि सुक्खू को यह दायित्व सौंप दिया गया है।  यहां इस बात का उल्लेख करना भी जरूरी है कि विद्या स्टोक्स हिमाचल हॉकी एसोसिएशन की अध्यक्ष भी हैं। बढ़ती उम्र के चलते ही विद्या ने संभवतः सुक्खू को अपना कार्यकारी बनाया है।


इससे पहले सुक्खू को हॉकी एसोसिएशन में एडजस्ट करने के लिए ही बीते सितंबर माह में बतौर सदस्य शामिल किया गया था। उस वक्त बी.सी.सी.आई. अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने इस बात को जाहिर किया था, क्योंकि अनुराग ठाकुर हिमाचल हॉकी एसोसिएशन के सचिव भी हैं। विद्या ने कहा कि वह युवा खिलाड़ियों की पहचान तथा उनका इस खेल में बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल करने की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सुक्खू भारतीय हॉकी में अन्तर कॉलेज एवं राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले चुके हैं।