जयपुर में बन रही राजा साहब की प्रतिमा, 1 जनवरी 2022 में यहां होगी स्थापित

Friday, Jul 16, 2021 - 09:21 PM (IST)

सोलन की अर्की विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी।  प्रदेश में स्थापित होने वाली यह वीरभद्र सिंह की  पहली मूर्ती होगी|  यह जानकारी कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र ठाकुर ने  मीडिया को दी।  उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह के जाने के बाद सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सरकार से मांग की जा रही थी कि वह वीरभद्र सिंह की मूर्ति लगाने के लिए स्थान दें। लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार ने इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है।  इसलिए अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने स्वयं निर्णय लिया है कि वह अपने चहेते विधायक स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की मूर्ति अर्की में स्थापित करेंगे। 

News Editor

Dishant Kumar