सौमिल के सपनों को मिली उड़ान, ISRO में PM के साथ देखी चंद्रयान-2 की Live गतिविधियां (PICS)

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2019 - 12:03 PM (IST)

सोलन: हिमाचल के सोलन जिला के छात्र सौमिल शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान-2 की लाइव गतिविधियां देखने का मौका मिला। सौमिल देशभर के उन 70 चुनिंदा बच्चों में शामिल रहा, जिन्हें प्रधानमंत्री के साथ चंद्रयान-2 की लाइव गतिविधियां देखने के लिए चुना गया था। वह बंगलूरू के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) पहुंचा।
PunjabKesari

10वीं कक्षा में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में अध्ययनरत सौमिल का चयन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से हुआ था, जिसमें 600 सेकंड में 20 प्रश्नों के उत्तर देने थे। सौमिल ने 400 सेकंड में जवाब देकर यह मौका हासिल किया। वहीं सौमिल की इस उपलब्धि से हर कोई उत्साहित है।
PunjabKesari

400 सेकेंड पहले ही सौमिल ने सारे प्रश्नों के दिए जवाब

प्रधानमंत्री के साथ चंद्रयान-2 की गतिविधियों को देखने के लिए ऑल इंडिया लेवल पर ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। इसमें भाग लेने वाले प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से दो-दो बच्चों का चयन किया गया। इसमें 20 प्रश्नों का जवाब 600 सेकेंड में देना था। सौमिल ने निर्धारित समय से 400 सेकेंड पहले ही सारे प्रश्नों के जवाब दे दिए थे। 25 अगस्त को हुई प्रतियोगिता में कक्षा 8 से 10 तक के बच्चों ने भाग लिया था। सौमिल ने बताया कि विज्ञान में शुरू से ही रुचि रही, इसलिए प्रतियोगिता के बारे में पता चला तो रजिस्ट्रेशन करवा दिया।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Related News