संसद में नोटबंदी पर शोर शराबे के बीच यहां पहुंची सोनिया-प्रियंका

Thursday, Nov 24, 2016 - 04:15 PM (IST)

शिमला (विकास शर्मा): संसद में जहां नोटबंदी पर शोर शराबा चल रहा है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी पुत्री प्रियंका वाड्रा शिमला पहुंच गई है।


प्रियंका अपनी मां सोनिया के साथ छराबड़ा में बन रहे घर का जायजा लेने के लिए आई हैं। सोनिया और प्रियंका सुबह हेलीकॉप्टर से शिमला पहुंची, जिसके बाद वह सीधे कुफरी के होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल पहुंची। यहां कुछ देर आराम करने के बाद दोनों छराबड़ा गईं और मकान का काम देखा।


सोनिया और प्रियंका का यह दौरा निजी है और प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं को भी इसकी जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि दोनों आज ही वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।