नगर निगम सोलन के फाइनल हुए वार्ड

punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2020 - 06:54 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों की सूची फाइनल हो चुकी है और उपायुक्त ने वार्डों की सीमाओं को लेकर सूची जारी कर दी है। उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने हिमाचल प्रदेश नगर निकाय निर्वाचन नियम-2015 के नियम 7 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर निगम सोलन तथा नगर पंचायत कंडाघाट के वार्डों के नाम तथा सीमाओं को अधिसूचित कर दिया है।
PunjabKesari, List Image

नगर निगम सोलन में 17 वार्ड अधिसूचित किए गए हैं। यहां जारी आदेशों के अनुसार नगर निगम सोलन में वार्ड नंबर 1 देहूंघाट सपरून वार्ड, वार्ड नंबर-2 रेलवे स्टेशन वार्ड, वार्ड नंबर-3 कथेड़ वार्ड, वार्ड नंबर-4 चंबाघाट सलोगड़ा वार्ड, वार्ड नंबर-5 लोअर बाजार वार्ड, वार्ड नंबर-6 जवाहर पार्क वार्ड, वार्ड नंबर-7 ठोडो ग्राउंड वार्ड, वार्ड नंबर-8 शिल्ली रोड वार्ड, वार्ड नंबर-9 मधुबन कालोनी वार्ड, वार्ड नंबर-10 चैरीघाटी वार्ड, वार्ड नंबर-11 डिग्री कालेज वार्ड, वार्ड नंबर-12 सन्नी साईड वार्ड, वार्ड नंबर-13 कलीन वार्ड, वार्ड नंबर-14 हाउसिंग बोर्ड वार्ड, वार्ड नंबर-15 तहसील पटराड़ वार्ड, वार्ड नंबर-16 रबौण आंजी वार्ड तथा वार्ड नंबर-17 बसाल पट्टी कथेड़ वार्ड स म्मिलत किए गए हैं।
PunjabKesari, List Image

इसी तरह इन आदेशों के अनुसार नगर पंचायत कंडाघाट में वार्ड नंबर-1 सिलहारी वार्ड, वार्ड नंबर-2 हिमुडा वार्ड, वार्ड नंबर-3 पड़ाव वार्ड, वार्ड नंबर-4 दोलग वार्ड, वार्ड नंबर-5 राज राजेश्वरी वार्ड, वार्ड नंबर-6 लोअर बाजार वार्ड तथा वार्ड नंबर-7 ब्रिजेश्वर महादेव वार्ड सम्मिलित किए गए हैं। आदेशों में सूचित किया गया है कि उक्त निर्धारण, निर्धारित अवधि में प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के निराकरण के उपरांत किया गया है।
PunjabKesari, List Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Naresh Pal

Recommended News

Related News