ये है जिले की पहली महिला ऑटो चालक, रेस्टोरेंट संचालन के साथ चलाती हैं ऑटो

punjabkesari.in Tuesday, Mar 23, 2021 - 09:21 PM (IST)

जिला सिरमौर में पहली ऑटो रिक्शा चालक बनकर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की महिला शालिनीने महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल कायम की है। शालिनी शी हाट रेस्टोरेंट के सामान ढोने के लिए इस्तेमाल होने वाला रिक्शा चलाती हैं और इस तरह के कार्य से वे ना केवल महिलाओं का मनोबल बढा रही है,.. बल्की समाज में एक नई पहल के साथ महिलाओं को समाज में आगे आकर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित कर रही है,.. जिला सिरमौर प्रशासन ने महिला सशक्तिकरण के लिए पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के बाग पशोग में शी हाट बनाकर एक अनोखी पहल की है। इस शी हाट को पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है। और इसी शी हॉट रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की ढुलाई के लिए एक ऑटो रिक्शा का भी प्रबंध किया गया है। इस शी हॉट रेस्टोरेंट के साथ यहां की महिलाएं ऑटो रिक्शा भी चलाती है हालांकि अभी केवल एक महिला का ही लाइसेंस बना है जोकि जिला की पहली ऑटो रिक्शा चालक बनी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Dishant Kumar

Recommended News

Related News